Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » राजस्थान के इन जिलों में आज बरसेगी इंद्रदेव की मेहर ! आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

राजस्थान के इन जिलों में आज बरसेगी इंद्रदेव की मेहर ! आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

अबतक इंडिया न्यूज 12 जून । राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है. फिलहाल अभी मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ जिलों में बारिश और तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत दी. देर रात से ही मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया.

प्रदेश में 14 जून तक बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघ गर्जन के साथ आंधी, (50-60 KMPH) व कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *