Home » टॉप न्यूज़ » रेलवे आरक्षण कार्यालय आज एक पारी में ही खुलेंगे

रेलवे आरक्षण कार्यालय आज एक पारी में ही खुलेंगे

अबतक इंडिया न्यूज 21 अक्टूबर । जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सभी आरक्षण कार्यालय 21 अक्टूबर मंगलवार को दीपावली के दिन केवल एक पारी में ही संचालित होंगे।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार दीपावली के मद्देनजर 21 अक्टूबर को जोधपुर मंडल के सभी आरक्षण केंद्रों पर पहली पारी में सुबह 8 से 2 बजे तक ही टिकट बुकिंग व अन्य आरक्षण संबंधी कार्य होंगे। इस दौरान आरक्षण चार्ट करने व करंट बुकिंग संबधी कार्य सामान्य कार्य दिवस की भांति यथावत होंगे।

यह व्यवस्था केवल एक दिन के लिए प्रभावी रहेगी जिसे देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने टिकट आरक्षण से संबंधित कार्य निर्धारित समयावधि में ही पूरे कर लें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस दौरान अनारक्षित टिकटों की बिक्री पर इसका कोई असर नही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में