Home » chunav ayog » पंचायती राज आम चुनाव-2026: चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 46.05 प्रतिशत मतदान, जसरासर सबसे आगे

पंचायती राज आम चुनाव-2026: चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 46.05 प्रतिशत मतदान, जसरासर सबसे आगे

पंचायती राज आम चुनाव-2026

अबतक इंडिया न्यूज 14 नवंबर बीकानेर । ​पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्वाचन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक जिला परिषद के लिए कुल 46.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

दृष्टिहीन मुली देवी अपनी पुत्र वधू एवं पोते जगदीश के साथ महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल भामटसर में मतदान किया
दृष्टिहीन मुली देवी अपनी पुत्र वधू एवं पोते जगदीश के साथ महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल भामटसर में मतदान किया

​दोपहर 1 बजे तक का कुल आंकड़ा (जिला परिषद):

  • ​कुल मतदाता: 3,05,674
  • ​कुल पड़े वोट: 1,40,756
  • ​मतदान प्रतिशत: 46.05%

​पंचायत समिति वार मतदान की स्थिति:

 पहली बार वोट
पहली बार वोट

तीनों पंचायत समितियों (जसरासर, नोखा और पांचू) में मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों में जसरासर पंचायत समिति 46.51 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे चल रही है।

पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई ने कूदसू गांव में किया मतदान
पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई ने कूदसू गांव में किया मतदान

पंचायत समिति

कुल मतदाता

कुल मतदान (दोपहर 1 बजे तक)

मतदान प्रतिशत

1. जसरासर

74,525

34,665

46.51%

2. पांचू

1,10,314

51,088

46.31%

3. नोखा

1,20,835

55,003

45.52%

कुल योग

3,05,674

1,40,756

 

तीनों पंचायत समितियों में कुल 3,05,674 मतदाताओं में से अब तक 1,40,756 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *