अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 14 नवंबर । देशनोक रेलवे स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म स्थित कैंटीन में शनिवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग शनिवार शाम करीब 4:50 बजे लगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
देशनोक स्टेशन अधीक्षक के अनुसार शाम करीब 4:50 बजे कैंटीन में आग लगने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन की दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम घटनास्थल का जायजा लेकर आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।












