Home » chunav ayog » गांव की सरकार चुनने में दिखा उत्साह: चौथे चरण में 72.10% बंपर वोटिंग, जसरासर सबसे आगे

गांव की सरकार चुनने में दिखा उत्साह: चौथे चरण में 72.10% बंपर वोटिंग, जसरासर सबसे आगे

अबतक इंडिया न्यूज 14 नवंबर नोखा / बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सायं 6 बजे मतदान समाप्त होने तक जिला परिषद और तीन पंचायत समितियों के कुल 3,05,674 मतदाताओं में से 2,20,391 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार चौथे चरण में कुल 72.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

निर्वाचन विभाग से प्राप्त सायं 6 बजे तक के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, तीनों पंचायत समितियों में से जसरासर के मतदाताओं में सर्वाधिक उत्साह देखा गया, जहां 76.20 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, नोखा में 70.83 प्रतिशत और पांचू पंचायत समिति क्षेत्र में 70.72 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

पंचायत समिति वार मतदान का विवरण (सायं 6 बजे तक):

पंचायत समिति / क्षेत्र कुल मतदाता कुल मतदान मतदान प्रतिशत
जसरासर 74,525 56,789 76.20%
नोखा 1,20,835 85,585 70.83%
पांचू 1,10,314 78,017 70.72%
कुल योग (जिला परिषद एवं पंचायत समिति) 3,05,674 2,20,391 72.10%

 

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो शाम 6 बजे तक जारी रहीं। प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान समाप्ति के साथ ही ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *