Home » बिज़नेस » धनतेरस से दीपावली तक भारत में बरसा सोना-चांदी! ₹77,400 करोड़ की रिकॉर्ड खरीदारी, भूटान के सालाना बजट से 5 गुना ,मालदीप के बजट से 2 गुना ज्यादा व पाकिस्तान संघीय सालाना बजट का करीब 13 फीसदी कारोबार

धनतेरस से दीपावली तक भारत में बरसा सोना-चांदी! ₹77,400 करोड़ की रिकॉर्ड खरीदारी, भूटान के सालाना बजट से 5 गुना ,मालदीप के बजट से 2 गुना ज्यादा व पाकिस्तान संघीय सालाना बजट का करीब 13 फीसदी कारोबार

धनतेरस से दीपावली तक भारत में बरसा सोना-चांदी! ₹77,400 करोड़ की रिकॉर्ड खरीदारी,
अबतक इंडिया न्यूज 13 नवंबर । भारत में धनतेरस और दीपावली का त्योहार इस बार सोने-चांदी के बाजार के लिए बेहद शानदार साबित हुआ। महंगी कीमतों के बावजूद लोगों ने जमकर कीमती धातुओं की खरीदारी की। हालात यह रहे कि महज धनतेरस से दीपावली के बीच देश में करीब 77,400 करोड़ रुपये का सोना-चांदी बिक गया। यह रकम दुनिया के कई छोटे देशों के सालाना सरकारी बजट से भी कई गुना अधिक है। यह रिकार्ड बिक्री डेड ईकानॉमी का आरोप लगाने वालों के मुंह पर बड़ा तमाचा हैं ।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, इस साल धनतेरस और दीपावली के दौरान देशभर में करीब 52 टन सोने की खरीदारी हुई, जिसका मूल्य लगभग 72,000 करोड़ रुपये आंका गया। वहीं, 300 टन चांदी की बिक्री हुई, जिसकी कीमत करीब 5,400 करोड़ रुपये रही। इस तरह दोनों की कुल बिक्री का आंकड़ा 77,400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

 सोने की खरीदारी में 30 फीसदी का उछाल

IBJA के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस बार सोने की खरीदारी मात्रा में करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं चांदी की खरीदारी मात्रा में लगभग 10 फीसदी का इजाफा हुआ।
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ। इस साल सोने की कीमतें करीब 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर से घटकर लगभग 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक आईं। कीमतों में आई इस नरमी ने ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
इसके अलावा नवंबर से शुरू होने वाले शादी-विवाह के सीजन के लिए भी लोगों ने पहले से सोने-चांदी की खरीदारी की।

धनतेरस के दिन अकेले कितना हुआ कारोबार?

6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर देशभर के सर्राफा बाजारों में जबरदस्त रौनक रही।
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के शुरुआती अनुमान के अनुसार, धनतेरस के दिन अकेले सोने का कारोबार करीब 60,000 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की तुलना में मूल्य के लिहाज से इसमें 15 से 20 फीसदी की वृद्धि का अनुमान जताया गया।
वहीं, ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) के अनुसार, धनतेरस के आसपास के दिनों में सोना-चांदी का संयुक्त कारोबार 66,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने धनतेरस पर देशभर में कुल व्यापार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान जताया था। इसमें सोना-चांदी के अलावा अन्य वस्तुओं की बिक्री भी शामिल थी।
धनतेरस से दीपावली तक भारत में बरसा सोना-चांदी! ₹77,400 करोड़ की रिकॉर्ड खरीदारी
धनतेरस से दीपावली तक भारत में बरसा सोना-चांदी! ₹77,400 करोड़ की रिकॉर्ड खरीदारी

 कई छोटे देशों के सालाना बजट से बड़ी है भारतीयों की खरीदारी

भारत में त्योहारों के दौरान सोना-चांदी की 77,400 करोड़ रुपये की खरीदारी का आंकड़ा इसलिए भी खास है, क्योंकि यह कई छोटे देशों के सालाना सरकारी बजट से काफी बड़ा है।
भूटान: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भूटान का प्रस्तावित कुल बजट करीब 15,329 करोड़ रुपये के बराबर है। भारत में त्योहारों के दौरान हुई सोना-चांदी की बिक्री इससे लगभग पांच गुना अधिक है।
मालदीव: मालदीव का वर्ष 2026 का प्रस्तावित बजट 64.2 अरब रूफिया है। मौजूदा विनिमय दर के आधार पर यह करीब 39,000 करोड़ रुपये बैठता है। भारत में सोना-चांदी की बिक्री इस बजट से लगभग दोगुनी है।
पाकिस्तान :भारत की त्योहारों वाली सोना-चांदी बिक्री पाकिस्तान के पूरे साल के संघीय बजट का लगभग आठवां हिस्सा है,लगभग 13%।

पाकिस्तान के बजट का आधिकारिक आंकड़ा 18,771 अरब पाकिस्तानी रुपये है। भारतीय मुद्रा में लगभग 6.38 लाख करोड़ रुपये
इस तुलना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय बाजार में त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं की खरीदारी कितने बड़े स्तर पर होती है।
 क्यों बढ़ा सोना-चांदी का आकर्षण?
बाजार विशेषज्ञों और ज्वैलर्स के अनुसार, इस बार खरीदारी बढ़ने के पीछे कई प्रमुख कारण रहे।
1. सोने की कीमतों में उच्चतम स्तर से आई गिरावट।
2. शादी-विवाह के सीजन के लिए अग्रिम खरीदारी।
3. सोने के हल्के आभूषणों और छोटे सिक्कों की बढ़ती मांग।
4. चांदी के सिक्कों और पारंपरिक उपहारों की खरीदारी।
5. भारतीय परिवारों में सोने-चांदी को सुरक्षित निवेश और शुभता का प्रतीक मानने की परंपरा।
 त्योहारों ने फिर साबित की भारतीय बाजार की ताकत
धनतेरस और दीपावली पर हुई 77,400 करोड़ रुपये की सोना-चांदी की खरीदारी भारतीय अर्थव्यवस्था में त्योहारों के महत्व को दर्शाती है। महंगाई और कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय परिवारों का सोने-चांदी के प्रति आकर्षण बरकरार है।
त्योहारों के साथ शुरू हुआ शादी-विवाह का सीजन आने वाले दिनों में भी सर्राफा बाजार की मांग को मजबूती दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *