Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फार्महाउस पर घोड़ी पर दाँव लगाते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी व मोटरसाइकिलें जब्त

नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फार्महाउस पर घोड़ी पर दाँव लगाते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी व मोटरसाइकिलें जब्त

अबतक इंडिया न्यूज 27 जून बीकानेर। जिला पुलिस ने जुए और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। नाल थाना पुलिस ने एक फार्महाउस पर दबिश देकर घोड़ी पर दाँव लगा रहे 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हजारों रुपये की नकदी और कई वाहन भी बरामद किए हैं।
​पुलिस अधीक्षक (SP) मृदुल कच्छावा के निर्देशन में ‘एरिया डोमिनेशन’ के तहत नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में इस प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
​फार्महाउस पर चल रहा था जुआ
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करमीसर स्थित एक फार्महाउस पर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) चक्रवर्ती सिंह के सुपरविजन तथा नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किशन माली (निवासी: रानीसर बास) के करमीसर स्थित फार्महाउस पर अचानक दबिश दी।
​63 हजार की नकदी और 8 बाइक जब्त
​दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से घोड़ी पर दाँव लगा रहे 10 सटोरियों/जुआरियों को धरदबोचा। जाब्ते ने जुआरियों के कब्जे से 63 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। इसके साथ ही वारदात स्थल से जुआरियों की 8 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *