Home » भारतीय रेल » दीपावली से छठ पूजा तक जोधपुर मंडल की सभी ट्रेनें रहीं समय पर, लगातार 7 दिन 100% समयपालन का रिकॉर्ड

दीपावली से छठ पूजा तक जोधपुर मंडल की सभी ट्रेनें रहीं समय पर, लगातार 7 दिन 100% समयपालन का रिकॉर्ड

जोधपुर रेल मंडल
अबतक इंडिया न्यूज 15 नवंबर जोधपुर। दीपावली से छठ पूजा तक त्योहारों के व्यस्त सीजन में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने ट्रेन संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मंडल की सभी श्रेणियों की ट्रेनों का लगातार सात दिनों तक शत-प्रतिशत समय पालन सुनिश्चित किया गया। 8 से 14 नवंबर 2026 तक मंडल की सभी ट्रेनें निर्धारित समय पर संचालित हुईं।
त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच इस उपलब्धि से हजारों यात्रियों को राहत मिली और वे बिना देरी अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अतिरिक्त यात्रीभार, विशेष ट्रेनों का संचालन और नियमित रेल सेवाओं को समयबद्ध बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है। इसके बावजूद जोधपुर मंडल ने लगातार सात दिनों तक 100 प्रतिशत समयपालन का लक्ष्य हासिल किया।
उन्होंने कहा कि यह सफलता बेहतर परिचालन प्रबंधन, लगातार निगरानी, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।
वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्रीभार के बीच ट्रेनों का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने में परिचालन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य किया। यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने विश्वास जताया कि जोधपुर मंडल भविष्य में भी सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध रेल संचालन के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मां करणी की त्रि-दिवसीय ओरण परिक्रमा

देशनोक में 22 से 24 नवंबर तक होगी मां करणी की त्रि-दिवसीय ओरण परिक्रमा, 22 व 23 नवंबर को 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के पट, ओरण क्षेत्र में अग्नि प्रज्वलित करने, शराब और भिक्षावृत्ति पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध