Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कोलायत विधानसभा को ₹11.92 करोड़ की सड़क विकास परियोजनाओं की सौगात, विधायक भाटी ने सीएम व पीडब्ल्यूडी मंत्री का जताया आभार

कोलायत विधानसभा को ₹11.92 करोड़ की सड़क विकास परियोजनाओं की सौगात, विधायक भाटी ने सीएम व पीडब्ल्यूडी मंत्री का जताया आभार

अबतक इंडिया न्यूज कोलायत 6 अगस्त । कोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सड़क संपर्क (कनेक्टिविटी) को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कुल 15 सड़क विकास कार्यों के लिए ₹11.92 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इसके तहत 40.15 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों का निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा।

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि स्वीकृत कार्यों में 8 मिसिंग लिंक और 7 नॉन-पेचेबल (सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण) सड़कें शामिल हैं:

  • मिसिंग लिंक परियोजना:
  • ₹5.51 करोड़ की लागत से 16.25 किलोमीटर लंबी 8 सड़कों का निर्माण होगा। इसमें 4 एमएम फांटा से भलूरी, दण्डखुर्द से सवाईवाला, तनियावाली से बरसलपुर, गुलामवाला फांटा से जागनवाला, पैंथडो की ढाणी से नोखड़ा, मानकासर–बरसलपुर ब्रांच से 62 आरडी, राईंका नाथ जी का धुणा की ढाणी से ग्रांधी की तरफ तथा नांदडा से धरणोक फांटा मार्ग शामिल हैं।
  • नॉन-पेचेबल परियोजना:
  • ₹6.41 करोड़ की लागत से 23.90 किलोमीटर लंबी 7 सड़कों का सुधार होगा। इसमें दियातरा–भाणे का गांव, टोकला–खारिया मालीनाथ, तंवरवाला–करणीसर, 1000 आरडी से पाबूसर पश्चिम, रणजीतपुरा–गजजेवाला, भूरासर डिस्ट्रीब्यूटरी तथा मानकासर से भलूरी फांटा सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा।

विधायक भाटी ने कहा कि इन परियोजनाओं से किसानों को उपज परिवहन में आसानी होगी और आमजन व विद्यार्थियों का आवागमन सुगम होगा। इस सौगात के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *