Home » राजस्थान » डॉ. मेघना शर्मा को मिलेगा राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान

डॉ. मेघना शर्मा को मिलेगा राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान

अबतक इंडिया न्यूज,बीकानेर  6 अगस्त।  बीकानेर की ख्यातिलब्ध कवयित्री एवं कथाकार डॉ. मेघना शर्मा को ‘पांचवां राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान-2026’ प्रदान किया जाएगा। जयपुर की ‘अखिल भारतीय काव्य मंच’ (अभाकाम) संस्था द्वारा इस राष्ट्रीय सम्मान की घोषणा की गई है।

संस्था अध्यक्ष अजीत सक्सेना ने बताया कि डॉ. मेघना को उनकी चर्चित कविता ‘प्रारब्ध की दीमक’ के लिए कविता लेखन श्रेणी में चुना गया है। चयन समिति के निर्णय अनुसार, यह पुरस्कार 9 अगस्त को कृषि विज्ञान केंद्र, दुर्गापुरा (जयपुर) स्थित सभागार में आयोजित होने वाले भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। समारोह में उन्हें नगद राशि, स्मृति चिह्न, शॉल, दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि डॉ. मेघना शर्मा को हिंदी साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पूर्व में भी नई दिल्ली, चंडीगढ़, जोधपुर, जयपुर, बीकानेर, फ़ैज़ाबाद, सूरतगढ़ और रतनगढ़ की प्रतिष्ठित राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *