Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जियो ने राजस्थान में बनाई मजबूत पकड़, जून में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल ग्राहक, रिलायंस जियो बना 2.83 करोड़ ग्राहकों के साथ राज्य का सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क

जियो ने राजस्थान में बनाई मजबूत पकड़, जून में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल ग्राहक, रिलायंस जियो बना 2.83 करोड़ ग्राहकों के साथ राज्य का सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क

अबतक इंडिया न्यूज जयपुर, 1 अगस्त ।  रिलायंस जियो ने जून 2026 में सबसे अधिक मोबाइल ग्राहक जोड़कर राजस्थान के टेलीकॉम बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने जून में 1.82 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े। इसके साथ ही राज्य में जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 2.83 करोड़ हो गई है। राजस्थान के कुल 6.85 करोड़ मोबाइल ग्राहकों में जियो की बाजार हिस्सेदारी 41.2% है, जो राज्य में सबसे अधिक है।

इसी अवधि में भारती एयरटेल ने 62,907 नए ग्राहक जोड़कर अपने मोबाइल ग्राहकों की संख्या 2.63 करोड़ तक पहुंचाई। बीएसएनएल ने 32,412 नए मोबाइल ग्राहक जोड़कर 57.90 लाख का आंकड़ा हासिल किया, जबकि वोडाफोन आइडिया ने 44,458 मोबाइल ग्राहक गंवाए और उसके मोबाइल ग्राहकों की संख्या घटकर 81.68 लाख रह गई।

होम ब्रॉडबैंड सेवाओं में भी जियो अपनी बढ़त बनाए हुए है। जून में 6,128 नए वायरलाइन कनेक्शन जोड़ने के बाद कंपनी के वायरलाइन ग्राहकों की संख्या 6.20 लाख हो गई, जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी 43.9% रही। राजस्थान में कुल वायरलाइन ग्राहकों की संख्या 14.13 लाख है।

5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्लूए)) सेवा में भी जियो का दबदबा कायम रहा। जून में 11,812 नए ग्राहक जोड़ने के बाद जियो के 5जी एफडब्लूए ग्राहकों की संख्या 5.21 लाख हो गई, जो राजस्थान के कुल 7.48 लाख 5जी एफडब्लूए ग्राहकों का 69.7% है।

जियो राजस्थान में यूबीआर एफडब्लूए ब्रॉडबैंड सेवा देने वाली एकमात्र टेलीकॉम कंपनी भी बनी हुई है। जून में 14,600 नए ग्राहक जोड़ने के बाद इस श्रेणी में जियो के ग्राहकों की संख्या 3.39 लाख हो गई। यह आंकड़ा एयरटेल के कुल 6.38 लाख वायरलाइन और 5जी एफडब्लूए ग्राहकों तथा वोडाफोन आइडिया के 8,435 वायरलाइन ग्राहकों की तुलना में जियो की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। मोबाइल, वायरलाइन और वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवाओं में लगातार बढ़त के साथ जियो ने राजस्थान के अग्रणी डिजिटल कनेक्टिविटी प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *