Home » राजनीति » लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ: बीकानेर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, कलेक्ट्रेट पर सभा में हुई तब्दील; अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ: बीकानेर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, कलेक्ट्रेट पर सभा में हुई तब्दील; अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ
अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 3 नवंबर। भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत सोमवार को बीकानेर शहर भाजपा जिला की ओर से विशाल पदयात्रा निकाली गई। रतन बिहारी पार्क से रवाना हुई यह पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां जनसभा के रूप में तब्दील होकर संपन्न हुई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं, महिलाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक श्याम सिंह हाडला ने बताया कि पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवाद और लोकतंत्र से जुड़े नारे लगाए। यात्रा के साथ चल रहे विशेष रथ से राष्ट्रगीत एवं नारों का प्रसारण किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से अराजकता और नकारात्मकता के खिलाफ जनजागरण का संदेश दिया गया।

अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ
कलेक्ट्रेट पर आयोजित सभा को मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर झूठ के सहारे नकारात्मकता एवं अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “मोदी कहीं नहीं जाएंगे।” उन्होंने दावा किया कि जनता ऐसी कोशिशों का जवाब दे रही है और आगे भी देगी।

विधायक सिद्धि कुमारी ने भी किया संबोधित

विशिष्ट अतिथि विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि भाजपा जनहित और सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा की जनहितैषी नीतियों के साथ खड़ी है। जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक ने अपने संबोधन में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को प्रमुखता से रखा।
कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक श्याम सिंह हाडला ने किया। अध्यक्षता भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों का आभार जताया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक, उप महापौर पंकज गहलोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, विजय आचार्य, महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, मुमताज भाटी, रमजान अब्बासी, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, किशन मोदी, सोहनलाल प्रजापत, सरिता नाहटा, विनोद करोल, सुनीता हटीला, किशन चौधरी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, तरुण स्वामी, झमकू देवी सहित मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *