अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 4 नवंबर । देशनोक थाना क्षेत्र के देशनोक-जेगला रोड पर महेशदान जी की ढाणी के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे पिकअप और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें पप्पू की हालत गंभीर बताई जा रही है।मौके पर पहुंचे समाजसेवी गुमान दान ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी ।
घटना की सूचना मिलते ही देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान बलबीर पुत्र गोरधन राम मेघवाल निवासी जांगलू तथा पप्पू निवासी कक्कू के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। दुर्घटना को लेकर खबर लिखें जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ हैं ।












