Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » विप्र फाउंडेशन (जोन 1-बी): दिनेश व्यास बीकानेर शहर और मांगीलाल सारस्वत अनूपगढ़ के युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त

विप्र फाउंडेशन (जोन 1-बी): दिनेश व्यास बीकानेर शहर और मांगीलाल सारस्वत अनूपगढ़ के युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त

अबतक इंडिया न्यूज 1 अगस्त बीकानेर। विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी द्वारा संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। दिनेश कुमार व्यास को बीकानेर शहर युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष तथा मांगीलाल सारस्वत को अनूपगढ़ युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्तियाँ वर्ष 2026 से 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेंगी।

​युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा ने जानकारी देते हुए बताया कि ये नियुक्तियाँ युवा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्र की अनुशंसा तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा (राजगढ़) व युवा प्रदेश संगठन महामंत्री भरत शर्मा (सरदारशहर) के अनुमोदन के उपरांत की गई हैं।
​नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए एडवोकेट पंकज पीपलवा ने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी संगठन के दायित्वों का निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। वे समाज सेवा, संगठन विस्तार और युवा शक्ति को एकजुट करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

​संगठन पदाधिकारियों ने दी  शुभकमनाएं 

 

इन नियुक्तियों पर विप्र फाउंडेशन जोन 1-बी प्रभारी मुकेश रामपुरा, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला आचार्य, प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष, युवा प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्र, युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा और युवा प्रदेश संगठन महामंत्री भरत शर्मा सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *