Home » बजट 2024 » बजट 2025-26 » ग्राम रथ अभियन : बीकानेर जिले के 27 ग्राम पंचायतों के 11 हजार से अधिक ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

ग्राम रथ अभियन : बीकानेर जिले के 27 ग्राम पंचायतों के 11 हजार से अधिक ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 6 मई। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 28 अप्रैल से 12 मई तक आयोजित होने वाले ग्राम रथ अभियान के तहत बुधवार को जिले के 27 ग्राम पंचायत में 11 हजार 266 ग्रामीणों को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव-गांव पहुंचे ग्राम रथ ने कला जत्थों के कलाकारों के साथ पारंपरिक तरीके से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

बुधवार को लूणकरणसर विधानसभा के कालू, नाथवाना, राजपुरा, अर्जुनसर, साबनिया, शेरपुरा, रामबाग व महाजन, नोखा के जसरासर, गजसुखदेसर, बिलनियासर, बागसेउ और मैनसर, श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर, सत्तासर, लिखमादेसर, ठुकरियासर व जेतासर, खाजूवाला के 8 केवाईडी, 17 केवाईडी, 20 बीडी, 14 बीडी, 22 केवाईडी व 2 केडब्ल्यूएम में तथा कोलायत विधानसभा के नौखड़ा, टोकला, भाने का गांव, दियातरा व खारिया पतावतान में अभियान का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने ग्राम रथ का स्वागत किया महिलाओं ने मंगल गीत गाकर इसकी अगवानी की। इस दौरान ग्रामीणों को अभियान से जुड़े 13 विभागों के 21 हजार से अधिक प्रचार साहित्य वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में