Home » युवा » अप्रैल माह में गंदगी फैलाने के 2631 मामलों में रेलवे ने 2.91 लाख रुपए जुर्माना वसूला

अप्रैल माह में गंदगी फैलाने के 2631 मामलों में रेलवे ने 2.91 लाख रुपए जुर्माना वसूला

अबतक इंडिया न्यूज 6 मई जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों से ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर स्वच्छता नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि बढ़ती भीड़ के बीच साफ-सफाई बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने बताया कि रेल प्रशासन ने अपने स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रखी हैं,लेकिन स्वच्छता मिशन को सफल बनाने के लिए यात्रियों का सहयोग बेहद जरूरी है।

उन्होंने जानकारी दी कि स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अप्रैल माह में ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर गंदगी फैलाने के ढाई हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई करते हुए 2.91 लाख रुपए की वसूली की गई।

रेलवे के अनुसार गंदगी फैलाने पर 100 से 500 रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सभी को सुरक्षित और सुखद यात्रा का अनुभव मिल सके।

नियमों के पालन से सफर बनाएं सुखद
कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। ट्रेनों व प्लेटफॉर्म को गंदा न करें। धूम्रपान व गंदगी फैलाने से बचें और नियमों का पालन कर दूसरों के लिए भी सफर सुखद बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीएम भजनलाल शर्मा का मेघासर दौरा

सीएम भजनलाल शर्मा का कल मेघासर दौरा: स्वागत की तैयारियों में जुटे विधायक अंशुमान भाटी, गांव-गांव किया जनसंपर्क,डेढ़ सौ बसों व हजार से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचेंगे हजारों क्षेत्रवासी