अबतक इंडिया न्यूज 1 मई देशनोक । बिजली के खंभे लगे तार की चपेट में आने से काश्तकार की मौत की घटना सामने आई है ।मृतक के भाई की रिपोर्ट पर देशनोक थाने में प्रकरण दर्ज हुआ हैं।
देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि केसरदेसर जाटान निवासी राजूराम पुत्र जेठाराम सुरधना की रोही में एक खेत मे काश्तकारी काम करता था।ट्यूबवेल के बिजली के तार पर हाथ लगने से करंट की चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक के भाई परमेश्वरलाल की रिपोर्ट पर देशनोक थाने में मर्ग दर्ज की गई हैं।










