Home » राजनीति » इन नगर परिषद व नगरपालिकाओं की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित, 27 अप्रैल तक दर्ज करा सकेंगे दावे व आपत्तियां

इन नगर परिषद व नगरपालिकाओं की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित, 27 अप्रैल तक दर्ज करा सकेंगे दावे व आपत्तियां

अबतक इंडिया न्यूज जयपुर, 13 अप्रेल। नगरीय निकायों के आम चुनाव, 2026 के संदर्भ में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले की नगर परिषद, चौमू एवं नगरपालिका, सांभर, चाकसू, जोबनेर, फुलेरा, किशनगढ़ रेनवाल, बगरू में सोमवार को संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों ने निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है।
प्रारूप मतदाता सूची पर दिनांक 13 अप्रेल से दिनांक 27 अप्रेल 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि निर्धारित है। प्रारूप मतदाता सूची का पदाभिहित अधिकारियों द्वारा दिनांक 14 अप्रेल 2026 को उप जिला निर्वाचन अधिकारी  मेघराज मीणा ने बताया कि नगर परिषद बोर्ड के वार्ड मतदान केन्द्रों पर वार्ड सभायें आयोजित कर संबंधित भागों की निर्वाचक नामावलियों का पठन किया जायेगा। मतदान केन्द्रों पर दावे व आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए विशेष अभियान तिथियां दिनांक 19.04.2026 एवं 26.04.2026 निर्धारित की गई है। इन दिनों पदाभिहित अधिकारी पूरे दिवस को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर दावे आपत्तियों के आवेदन प्राप्त करेंगे।
दावे व आपत्तियां निर्धारित प्रारूप 3, 5 और 6 में प्रस्तुत किया जायेगा। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का विवरण प्रारूप – 8, 9, और 10 में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दो प्रतियों में प्रतिदिन तैयार किया जाएगा तथा उसकी प्रति कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की जाएगी।
प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 03 मई 2026 तक किया जाएगा। दिनांक 08 मई 2026 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *