Home » राजनीति » किसान केसरी स्व. रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस की बड़ी आमसभा, डोटासरा व जूली होंगें शामिल

किसान केसरी स्व. रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस की बड़ी आमसभा, डोटासरा व जूली होंगें शामिल

बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात के संयुक्त बैठक
अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 1 अक्टूबर । जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय, सूरज टॉकीज रोड, रानी बाजार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को किसान केसरी स्व. रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पंचायतीराज चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस की बड़ी आमसभा आयोजित होगी जिसकी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीकानेर आगमन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में डोटासरा एवं जूली के बीकानेर दौरे को लेकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन पर चर्चा हुई। जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार किया गया।

पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय पर पूरा करने की बात कही। इस दौरान तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुझाव लिए गए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक के अंत में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात के संयुक्त बैठक
जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात के संयुक्त बैठक

इस अवसर पर देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि स्व. रामेश्वर डूडी ने किसान हितों एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम उनके विचारों और योगदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीकानेर आगमन को लेकर जिला कांग्रेस की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

सियाग ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव 2026 के मद्देनजर यह बैठक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्व. रामेश्वर डूडी ने लंबे समय तक जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में कांग्रेस के बोर्ड के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सौंपे गए दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का आग्रह किया।

शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव को मध्यनजर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बीकानेर दौरा अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। इनके दौरे को लेकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि विधायक नोखा सुशीला रामेश्वर डूडी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, पार्षद नवरतन डागा, पार्षद मनोज बिश्नोई, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर, पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान चौधरी, उमा सुथार, जफर शाह, श्रीकृष्ण गोदारा, शान्ति बेनिवाल, रामनिवास गोदारा, हरीराम बाना, ओमप्रकाश जाखड़, डॉ. प्रीति मेघवाल, चेतराम थालोड़, चेयरमैन हरिराम सियाग, सांवरलाल भादू, शलीना खान, साजिद सुलेमानी, गिरधारीलाल कुम्हार, मदनलाल चौहान, रामनिवास तर्ड, हसनअली आदि ने भी सम्बोधित किया।

मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर परताराम चौधरी, एड. लेखराम धतरवाल, सीताराम डूडी, शान्तिलाल सेठिया, महावीर जाट, रामदयाल बेनिवाल, पूनमचन्द भाम्भू, कामेश्वरप्रताप सिंह, शिवशंकर भाम्भू, किशनलाल, राधेश्याम, सुनीता तर्ड, मो. इस्माईल, पार्षद राहुल जादुसंगत, पार्षद गोरधनराम डूडी, पार्षद जावेद खान, पार्षद अब्दुल सत्तार, आनन्द कुमार जोशी, मो. शरीफ शेरूशाह, सफी मोहम्मद, कमल गोयल, महावीर चौधरी, मदन सियाग, जेठाराम गोदारा, मूलाराम चौधरी, गुमानाराम जाखड़, कानाराम कूकणा, पन्नाराम, रामनिवास गोदारा, सलीम सम्मा, हाजी सलीम अहमद, याकूब अली कल्लर, लालचन्द, उमा सुथार, अर्चना नागल, नवीन जांगीड़, जयप्रकाश, अर्जूनराम, मोहनराम सारण, किसनाराम, सहीराम गोदारा, मनोहर चांवरिया, गोपाल चांवरिया, रवि जनागल, माणक शर्मा, मुबारक हुसैन, रामसिंह मेघवाल, मनोज कुमार व्यास, देवेन्द्रसिंह, मेघराज प्रजापत, राजेन्द्र मेघवाल, सीताराम नायक, राजूराम गोदारा, सुन्दरलाल, रामदयाल गोदारा, महेन्द्र कूकणा, राजपाल कुल्हरी, ओमप्रकाश गोदारा, जगदीश कस्वां, रामदयाल बेनिवाल, लक्ष्मण गोदारा, बीरबल मूण्ड, मनोज नायक, मालचन्द कस्वां, नारायण कस्वां, बृजलाल गोदारा, भैराराम गोदारा, दिनेश मीणा, बाबूलाल डेलू, धर्मचन्द चौधरी, शिवराज गोदारा, बाबूलाल गोदारा, दिनेश कुमार पिलानिया, अनवर, सिकन्दर शाह, तोलाराम लेघा, महेन्द्र लेघा, बजरंग, एड. मिलापचन्द धतरवाल, मनोजकुमार मूण्ड, पंकज रिन्टोड, रज्जाक खान, अखिल, इमरान खान, बिरजूराम, कन्हैयालाल जोशी, आरिफ खान सहित अनेक कांग्रेसजन व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *