Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय पर ‘चाय पर चर्चा’: वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने झालमुड़ी के संग कार्यकर्ताओं से साझा किए बंगाल चुनाव जीत के अनुभव

बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय पर ‘चाय पर चर्चा’: वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने झालमुड़ी के संग कार्यकर्ताओं से साझा किए बंगाल चुनाव जीत के अनुभव

अबतक इंडिया न्यूज 13 मई बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर संभाग कार्यालय पर बुधवार को   राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में  ‘चाय पर चर्चा और संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक वातावरण में बातचीत की और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

साझा किए बंगाल चुनाव के अनुभव
भाजपा बीकानेर शहर  जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान  चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने चुनावी अनुभवों को साझा किया। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली जीत और वहां के संगठनात्मक संघर्ष के संस्मरण सुनाकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। उन्होंने बताया कि किस तरह जमीनी स्तर पर कार्य करके विपरीत परिस्थितियों में भी विजय प्राप्त की जा सकती है।

अरुण चतुर्वेदी ने अपनत्व का परिचय देते हुवे खुद बनाई चाय और झालमुड़ी
संवाद कार्यक्रम की खास बात यह रही कि  चतुर्वेदी ने स्वयं झालमुड़ी तैयार कर कार्यकर्ताओं को वितरित की और अपने हाथों से चाय बनाकर सभी का हौसला बढ़ाया। उनके इस आत्मीय व्यवहार ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को बेहद प्रभावित किया।


संवाद कार्यक्रम में भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य,नारायण चोपड़ा (पूर्व महापौर), जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पवार, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, भूपेन्द्र शर्मा,सरिता नाटा, सोनलाल प्रजापत, जिला मंत्री विनोद करोल,तरुण स्वामी, अनु सुथार सुषमा बिस्सा मुकेश ओझा अजय खत्री सहित शहर के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी संगठनात्मक कार्यों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *