Home » राजस्थान » देशनोक: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

देशनोक: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

अबतक इंडिया न्यूज 27 सितंबर देशनोक। राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर करणी केमिकल फैक्ट्री के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार,  एनएच 62 पर करणी केमिकल फैक्ट्री के पास  अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई  दुर्घटना के दौरान बाइक सवार दो युवक सड़क के किनारे जा गिरे, जबकि तीसरा युवक सड़क के बीचों-बीच गिर गया  ।

हादसा इतना भीषण था कि सड़क के बीच गिरे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शीतला गेट निवासी बाबू (25) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में यासीन (42) और सुल्तान (31) गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

दुर्घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।मृतक का शव देशनोक सीएचसी के  मोर्चरी रूम में रखवाया गया हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *