Home » देश » Amul दूध खरीदना होगा महंगा,नई कीमतें 14 मई, 2026 से लागू होंगी

Amul दूध खरीदना होगा महंगा,नई कीमतें 14 मई, 2026 से लागू होंगी

अबतक इंडिया न्यूज 13 मई । महंगाई से परेशान जनता को एक और झटका लगा है. अमूल दूध (Amul Milk) और मदर डेयरी का दूध खरीदना अब महंगा हो जाएगा. दरअसल, कंपनी ने देशभर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. अमूल को ऑपरेट करने वाली कंपनी गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन यानी जीसीएमएमएफ (GCMMF) के मुताबिक, चारा की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम में इजाफा किया गया है.

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन यानी जीसीएमएमएफ (GCMMF) ने अमूल ब्रांड के तहत बेचे जाने वाले अलग-अलग दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में 1 से 3 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. नई कीमतें 14 मई, 2026 से लागू होंगी.
मई 2025 के बाद अमूल ने बढ़ाए दाम
अमूल ने बताया कि मई 2025 के बाद पहली बार दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है. कंपनी के अनुसार, यह बढ़ोतरी औसतन 2.5 से 3.5 फीसदी के बीच है, जो सामान्य फूड इन्फ्लेशन दर से कम है.
अमूल ने क्यों बढ़ाए दाम 
फेडरेशन ने कहा कि दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है. पशु आहार, दूध पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की कीमतों में पिछले एक साल के दौरान काफी बढ़ोतरी हुई है. इसी वजह से दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया. अमूल ने अपने बयान में कहा कि दूध की बिक्री से मिलने वाली राशि का लगभग 80 फीसदी हिस्सा सीधे दूध उत्पादकों और किसानों को दिया जाता है. पिछले एक साल में सदस्य संघों ने किसानों को दिए जाने वाले दूध के दाम में लगभग 30 रुपए प्रति किलो फैट यानी करीब 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी की है. कंपनी का कहना है कि दूध की कीमतों में की गई बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा किसानों तक पहुंचेगा, जिससे उन्हें दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.
प्रोडक्ट पैकिंग पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
अमूल ताजा 500 एमएल 28 रुपये 29 रुपये 1 रुपये
अमूल ताजा 1 लीटर 55 रुपये 57 रुपये 2 रुपये
अमूल शक्ति 500 एमएल 29 रुपये 30 रुपये 1 रुपये
अमूल गोल्ड 500 एमएल 31 रुपये 32 रुपये 1 रुपये
अमूल ए2 भैंस दूध 1 लीटर 63 रुपये 66 रुपये 3 रुपये
अमूल गाय दूध 500 एमएल 34 रुपये 35 रुपये 1 रुपये
अमूल स्लिम एंड ट्रिम 500 एमएल 37 रुपये 39 रुपये 2 रुपये

 

मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम
मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई दरें 14 मई 2026 से लागू होगी. टोकन, फुल क्रीम, टोंड समेत सभी वेरिएंट के दाम में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *