अबतक इंडिया न्यूज 11 अगस्त । नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा से आज दिल्ली में कांग्रेस नेता और जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने शिष्टाचार मुलाक़ात की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बीकानेर की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाक़ात को बीकानेर जिले की कांग्रेस के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सियाग ने रंधावा से जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान जिले की राजनीतिक गतिविधियों और आगामी रणनीति को लेकर भी विचार साझा किए गए।











