Home » राजस्थान » त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: जोधपुर मंडल की 15 जोड़ी ट्रेनों में जुड़ेंगे 38 अतिरिक्त कोच, 1 अक्टूबर से मिलेगी सुविधा

त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: जोधपुर मंडल की 15 जोड़ी ट्रेनों में जुड़ेंगे 38 अतिरिक्त कोच, 1 अक्टूबर से मिलेगी सुविधा

जोधपुर रेल मंडल

 अबतक इंडिया न्यूज 1 अक्टूबर जयपुर/जोधपुर। आगामी त्योहारों (अक्टूबर) के सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भारी यात्री भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने जोधपुर मंडल की 15 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों में कुल 38 अतिरिक्त डिब्बे (कोच) अस्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 1 से 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अतिरिक्त डिब्बे जुड़ने से यात्रियों को अधिक कन्फर्म बर्थ और सीटें मिल सकेंगी, जिससे विभिन्न रेल मार्गों पर वेटिंग लिस्ट का दबाव काफी हद तक कम होगा।

इन श्रेणियों के बढ़ेंगे डिब्बे

रेलवे द्वारा ट्रेनों में स्लीपर, थर्ड एसी, साधारण (जनरल) श्रेणी, फर्स्ट-कम-सेकंड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के डिब्बे जोड़े जा रहे हैं।

प्रमुख रेल मार्गों की स्थिति:

  • जयपुर-जोधपुर व इंदौर रूट:
    • 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट में 2 एसी कोच बढ़ाए गए हैं।
    • 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस तथा 12465/12466 इंदौर-भगत की कोठी रणथंबोर सुपरफास्ट में 5-5 अतिरिक्त कोच (2-2 स्लीपर व 3-3 जनरल डिब्बे) लगेंगे।
  • दिल्ली व यूपी रूट:
    • मरुधर एक्सप्रेस (14854/14853, 14864/14863, 14866/14865 – जोधपुर-वाराणसी सिटी) में 1-1 थर्ड एसी कोच की बढ़ोतरी की गई है।
    • राजस्थान संपर्क क्रांति (22464/22463 बीकानेर-दिल्ली सराय व 12463/12464 दिल्ली सराय-जोधपुर) में 3-3 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
  • मुंबई व गुजरात (साबरमती) रूट:
    • जोधपुर-दादर (14807/14808), भगत की कोठी-दादर (20483/20484) और भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस (04827/04828) में 3-3 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे।
    • जैसलमेर-साबरमती (20485/20486) एवं साबरमती-जैसलमेर (20492/20491) में भी 3-3 अतिरिक्त कोच लगेंगे।
  • दक्षिण भारत रूट:
    • 22497/22498 श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि में 1 थर्ड एसी तथा 20481/20482 भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि में 1 स्लीपर कोच बढ़ाया गया है।

रेलवे के इस निर्णय से राजस्थान से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत की ओर जाने वाले लाखों यात्रियों का सफर आसान और आरामदायक हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *