Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बाड़मेर-हरिद्वार समर स्पेशल ट्रेन 17 जुलाई तक करेगी 13 ट्रिप

बाड़मेर-हरिद्वार समर स्पेशल ट्रेन 17 जुलाई तक करेगी 13 ट्रिप

अबतक इंडिया न्यूज 2 जून जोधपुर ।  गर्मी की छुट्टियों में हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा संचालित बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर समर हॉलीडे द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 जुलाई तक किया जाएगा। ट्रेन के 13 ट्रिप से पश्चिमी राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेन संचालित की जा रही है जिससे यात्रियों को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04811 बाड़मेर-हरिद्वार समर स्पेशल 16 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को बाड़मेर से सुबह 4.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 04812 हरिद्वार-बाड़मेर समर स्पेशल 17 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को हरिद्वार से सुबह 5.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।

18 कोच की है व्यवस्था
ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 18 कोच लगाए गए हैं। इनमें 1 सेकंड एसी,6 थर्ड एसी,5 स्लीपर और 4 जनरल कोच शामिल हैं। इससे विभिन्न श्रेणियों के यात्रियों को यात्रा का विकल्प मिलेगा।

इन स्टेशनों पर ठहराव
ट्रेन दोनों दिशाओं में बायतु,बालोतरा,समदड़ी,दूंदाड़ा, लूनी,जोधपुर,गोटन,मेड़ता रोड,नागौर,नोखा,बीकानेर,लालगढ़,लूणकरणसर,अरजनसर,रजियासर,सूरतगढ़,पीलीबंगा,हनुमानगढ़,मंडी डबवाली,बठिंडा,धुरी,अंबाला कैंट और सहारनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
रेलवे के अनुसार इस ट्रेन के संचालन से बाड़मेर,जोधपुर,बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को हरिद्वार सहित उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध हो रही है। गर्मी की छुट्टियों और धार्मिक यात्राओं के दौरान यह ट्रेन यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में