Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अनूपगढ़ : रुपयों की मांग पूरी नहीं करने पर बादमाशों ने पति -पत्नी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग,मामला दर्ज

अनूपगढ़ : रुपयों की मांग पूरी नहीं करने पर बादमाशों ने पति -पत्नी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग,मामला दर्ज

AI Generated Image

अबतक इंडिया न्यूज 11 मई अनूपगढ़ । रविवार रात करीब 9 बजे अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 11 में बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों के द्वारा पति-पत्नी पर 3 राउंड फायर करने पर मौहल्ले में हड़कम्प मच गया. फायर करने के बाद चारो आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़ित पति-पत्नी के द्वारा इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में दी गई सूचना मिलने पर एसएचओ ईश्वर जांगिड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया. पुलिस को मौके से चले हुए कारतूस का एक खाली खोल भी बरामद हुआ है. पीड़ित बलवंत सिंह और उनकी पत्नी लक्ष्मी ने आरोप लगाया है कि मामले का मुख्य आरोपी रियासत अली ने उनसे रुपयों की माँग की थी.उसकी माँग पूरी नही किये जाने पर उसने अपने साथी अन्नू चुचरा और 2 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर 3 राउंड फायर किए है. एसएचओ ने बताया कि पीडित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए नाकाबंदी करवाई गई है और आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

पीड़ित बलवंत सिंह और उनकी पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि रियासत अली बदमाश प्रवृत्ति का है. उन्होंने आरोप लगाया है की रियासत पिछले कुछ दिनों से उनसे रूपयों की मांग कर रहा था. रियासत की मांग के अनुसार उसे रुपए नहीं दिए गए तो रियासत ने रविवार रात 9 बजे अपने साथी अन्नू चुचरा और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर तीन राउंड फायर किए हैं. लक्ष्मी ने बताया कि रियासत अली ने पहला फायर उनके घर के दूसरी मंजिल पर किया और दूसरा फायर घर के मुख्य दरवाजे पर किए हैं, गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नही हुआ है.एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि पीड़ित परिवार की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के ठिकानों पर दबिश जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *