अबतक इंडिया न्यूज 11 मई देशनोक । रविवार की रात्रि को शराब के नशे में एक युवक द्वारा करणी माता मंदिर के पास हुड़दंग मचाने के आरोप मे देशनोक पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने बताया कि देशनोक निवासी श्रवण 10 मई को रात्रि करीब 11 बजे शराब के नशे में मंदिर के पास उत्पात मचा रहा था। पुलिस को सुचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर श्रवण को दबोचकर थाने ले आई। बीएनएसएस कि धारा 170 में मामला दर्ज कर जांच एएसआई चरणजीत सिंह को सौंपी गई हैं।











