Home » बजट 2024 » बजट 2025-26 » बीकानेर मे आयोजित होगी दो दिवसीय सप्तम राज्य वित्त आयोग की बैठक

बीकानेर मे आयोजित होगी दो दिवसीय सप्तम राज्य वित्त आयोग की बैठक

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 24 मार्च। सप्तम राज्य वित्त आयोग द्वारा संभाग के शहरी स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विचार विमर्श के लिए सप्तम राज्य वित्त आयोग की बैठक 9 व 10 अप्रैल को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।
संभागीय आयुक्त  विश्राम मीणा के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के 9 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे बीकानेर संभाग के समस्त जिलों के प्रमुख मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रधानों, विकास अधिकारियों के तथा शहरी स्थानीय निकाय को 10 अप्रैल को प्रातः 11 बजे महापौर, आयुक्त, नगर निगम, अध्यक्ष, सभापति, आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, नगर परिषद, नगर पालिका, बीकानेर संभाग एवं क्षेत्रीय उपनिदेशक के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। सभी प्रतिभागी अधिकारियों को आवश्यक प्रेजेंटेशन और सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में