Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर में ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर में ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

अबतक इंडिया न्यूज 29 जुलाई बीकानेर (नाल): अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नाल थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 10 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान राजवीर सिंह, निवासी 3 DOL (थाना रावला, श्रीगंगानगर) के रूप में हुई है।

यह पूरी कार्रवाई ADSP चक्रवर्ती सिंह और CO हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में