Home » शिक्षा » डी.एल.एड. प्रथम वर्ष परीक्षा 30 जून से होगी शुरू , प्रवेश पत्र जारी

डी.एल.एड. प्रथम वर्ष परीक्षा 30 जून से होगी शुरू , प्रवेश पत्र जारी

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 22 जून। पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा डी.एल.एड. प्रथम वर्ष परीक्षा-2026 का आयोजन 30 जून से 11 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।

पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं के अनुसार छात्राध्यापक अपने प्रवेश पत्र शाला दर्पण आईडी के माध्यम से 22 जून 2026 से प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त करने के बाद परिक्षार्थियों को संस्था प्रधान से काउंटर हस्ताक्षर करवाकर परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करना होगा।

डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के समस्त छात्राध्यापकों की क्रियात्मक परीक्षा उनके अध्ययनरत संस्थान में आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।

कार्यालय ने छात्राध्यापकों से क्रियात्मक परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए अपने अध्ययनरत संस्थान के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *