अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 10 जून । देशनोक थानाक्षेत्र के गांव बरसिंहसर की रोही में बनी ढाणी में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी।सूचना पर देशनोक थाने के एएसआई टीकूराम पुनिया मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर स्थानीय सरकारी अस्पताल में रखवाया।

देशनोक पुलिस के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे सूचना मिली कि गांव बरसिंहसर की रोही में बनी ढाणी में तोलाराम पुत्र ताजाराम मेघवाल उम्र 40 वर्ष ने फांसी लगा ली।मौके पर पहुंची देशनोक पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बरसिंहसर की सरकारी अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक के छोटे भाई खेराजराम की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई हैं।रिपोर्ट में बताया गया हैं कि मृतक मानसिक रूप से ग्रसित था।स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक नशे का भी आदि था।पुलिस को मृतक के पास एक मोबाइल मिला हैं।मोबाइल के अनुसार मृतक के मोबाइल पर लास्ट कॉल 7 जून शाम को रिसीव हुई दिख रही हैं।शव की स्थिति देखकर लगता है कि मृतक ने संभवयता तीन दिन पहले ही फांसी लगा ली थी।











