अबतक इंडिया न्यूज 10 जून देशनोक। स्थानीय श्री करणी मण्डल औषधालय में पिछले 10 वर्षों से अपनी निरंतर सेवाएँ दे रहे वरिष्ठ वैद्य विष्णु दत्त उपाध्याय के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। औषधालय परिसर में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में करणी मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा वैद्य उपाध्याय को सम्मानित करते हुए भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर मण्डल के पदाधिकारीगण, स्थानीय दुकानदार और वैद्य उपाध्याय के परिजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान प्रमोद कोठारी ने वैद्य उपाध्याय को साफा और माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। अपने विदाई भाषण में उन्होंने वैद्य उपाध्याय के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की।

वरिष्ठ जनों ने किया माल्यार्पण
कार्यक्रम में उपस्थित शहर के गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्ध जनों ने वैद्य उपाध्याय के योगदान की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान केशव डागा, अशोक सारड़ा , नथमल सुराणा, हड़मानसिंह , विजय नाहटा, विजय कुमार खत्री, सुरेन्द्र धाडेवा, वैद्य विद्यासागर पंचारिया, अनिल , पंकज शर्मा और डॉ. सुभाष भास्कर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर वैद्य विष्णु दत्त उपाध्याय का पुष्प माला व साफा पहनकर स्वागत किया।











