Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का असर, घायल एफआरटी संविदा विद्युत कर्मी प्रकरण: भाजपा नेता लक्ष्मण के प्रयास लाए रंग, ठेकेदार फार्म ने मानी अधिकांश मांगे

खबर का असर, घायल एफआरटी संविदा विद्युत कर्मी प्रकरण: भाजपा नेता लक्ष्मण के प्रयास लाए रंग, ठेकेदार फार्म ने मानी अधिकांश मांगे

अबतक  इंडिया न्यूज 7 जून देशनोक । घायल एफआरटी संविदा विद्युत कर्मी के लिए चल रही न्याय की मुहिम के सुखद परिणाम सामने आए हैं। घायल कर्मी के मजदूर पिता की न्याय की गुहार पर पूर्व भाजपा पार्षद लक्ष्मण दान चारण द्वारा किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप ठेकेदार मेसर्स संध्या एंड कंपनी ने अधिकांश मांगो पर सौहार्दपूर्ण रुख अपनाया हैं। पूर्व पार्षद द्वारा की गई मांगों के अनुसार
घायल एफ़आरटी संविदा विद्युत कर्मी नंदुराम का इलाज अब विशेष श्रेणी के तहत  प्राइवेट हॉस्पिटल  एम एन हॉस्पिटल में किया जा रहा हैं।इलाज का समस्त खर्च संबंधित ठेकेदार फर्म वहन करेगा।इलाज अवधि के दौरान घायल कर्मी का वेतन जारी रहेगा।परिजनों को आपातकालीन खर्च के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने पर सहमति बनी हैं।
अबतक इंडिया न्यूज ने इस प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित व प्रसारित किया था । पूर्व पार्षद व भाजपा नेता लक्ष्मण दान ने  अबतक इंडिया न्यूज का आभार जताया हैं ।
क्या है पूरा प्रकरण
    घायल एफआरटी संविदा विद्युत कर्मी के पिता मोहन राम नायक ने बताया  की 31 मई शाम करीब 5 से 6 बजे के  बीच उनका पुत्र नंदू राम देशनोक से निकलने वाले ‘प्रभु दान कृषि फीडर ‘ फाल्ट ठीक करने गया था। फाल्ट दुरुस्त करने से पूर्व तकनीकी कर्मी सुरेन्द्र से नियमानुसार पूर्ण शटडाउन लिया था, लेकिन शटडाउन प्रोटोकॉल के खिलाफ विद्युत आपूर्ति चालू कर दी  गई जिससे नंदू राम गंभीररूप झुलस कर  घायल हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *