Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » घायल एफआरटी संविदा विद्युत कर्मी के परिजनों ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन, दोषियों के खिलाफ कार्यवाही व मुआवजे की मांग

घायल एफआरटी संविदा विद्युत कर्मी के परिजनों ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन, दोषियों के खिलाफ कार्यवाही व मुआवजे की मांग

अबतक इंडिया न्यूज ,देशनोक 5 जून । शुक्रवार को  जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता देशनोक को घायल एफआरटी कर्मी के परिजनों ने ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही व उचित मुआवजे की मांग की हैं।घायल एफआरटी कर्मी विद्युत विभाग के अनिधिनिष्ठ ठेकेदार फॉर्म संध्या एंड कंपनी का कार्मिक हैं ।
    घायल एफआरटी संविदा विद्युत कर्मी के पिता मोहन राम नायक के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया हैं की 31 मई शाम करीब 5 से 6 बजे के  बीच उनका पुत्र नंदू राम देशनोक से निकलने वाले ‘प्रभु दान कृषि फीडर ‘ पर फाल्ट ठीक करने गया था। फाल्ट दुरुस्त करने से पूर्व तकनीकी कर्मी सुरेन्द्र से नियमानुसार पूर्ण शटडाउन लिया था, लेकिन शटडाउन प्रोटोकॉल के खिलाफ विद्युत आपूर्ति चालू कर दी  गई जिससे नंदू राम  झुलस कर गंभीररूप से  घायल हो गया। घायल नंदूराम का पीबीएम में उपचार चल रहा हैं।ज्ञापन में ठेकेदार फॉर्म संध्या एंड कंपनी पर भी आरोप हैं कि श्रम कानून व सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन कर कर्मियों का शोषण करता हैं।
    घायल कर्मी के परिजनों की मांग हैं कि लापरवाही करने वाले तकनीकी कर्मी सुरेन्द्र व सहयोगी कर्मियों को तत्काल निलंबित कर  कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही सहित पूर्ण चिकित्सकीय खर्च व मुआवजे की  मांग की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *