Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » रुझानों में तमिलनाडु की सत्ता से स्टालिन ‘OUT’, एक्टर विजय बनेंगे ‘किंग’, बदला पूरा समीकरण

रुझानों में तमिलनाडु की सत्ता से स्टालिन ‘OUT’, एक्टर विजय बनेंगे ‘किंग’, बदला पूरा समीकरण

अबतक इंडिया न्यूज 4 मई । तमिलनाडु चुनाव के शुरुआती रुझान में थलपति विजय की पार्टी ने कमाल कर दिया है. शुरुआती रुझान में टीवीके 90 सीटों पर आगे हो गई है. तमिलनाडु में एक बार फिर से इतिहास दोहराया जा रहा है. डीएमके-कांंग्रेस गठबंंधन 59 सीटों पर आगे है. वहीं, AIAMDK- बीजेपी गठबंधन 67 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं एक्टर थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने 73 सीटों पर बढ़त बनाकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है. सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) को बहुमत के लिए 118 पार करना होगा. राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ था. इस बार का चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि तमिलनाडु की पारंपरिक द्विध्रुवीय राजनीति (DMK Vs AIADMK) के बीच सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK ने एक ‘तीसरे कोण’ के रूप में एंट्री ली है. तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 118 है. इस बार मुख्य मुकाबला तीन बड़े गुटों के बीच देखा जा रहा है.

DMK नेतृत्व वाला गठबंधन (SPA) मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के नेतृत्व में DMK खुद 164 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस सहित उसके अन्य सहयोगी 70 सीटों पर मैदान में हैं. AIADMK नेतृत्व वाला गठबंधन (NDA): पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) के नेतृत्व में AIADMK 167 से 169 सीटों पर लड़ रही है. बीजेपी इस गठबंधन का अहम हिस्सा है और वह 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. अन्य सहयोगियों में PMK (18 सीटें) और AMMK (11 सीटें) शामिल हैं. वहीं, TVK (तमिलगा वेट्टरी कड़गम): अभिनेता विजय की पार्टी ने सभी 234 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

मैदान में बड़े चेहरे

एम.के. स्टालिन (DMK): कोलाथुर सीट से.
एडप्पादी के. पलानीस्वामी (AIADMK): एडप्पादी सीट से.
विजय (TVK): दो सीटों- तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरम्बूर से चुनाव लड़ रहे हैं.
उदयनिधि स्टालिन (DMK): चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी से.
के. अन्नामलाई (BJP): बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के मुख्य चेहरा.
सीमन (NTK): कराईकुडी सीट से.
ओ. पनीरसेल्वम (स्वतंत्र/पूर्व AIADMK): बोडिनायकनूर से.

एग्जिट पोल: किसका पलड़ा भारी?

एग्जिट पोल के नतीजे तमिलनाडु में एक दिलचस्प और कुछ हद तक भ्रमित करने वाली तस्वीर पेश कर रहे हैं. अधिकांश एग्जिट पोल (जैसे People’s Pulse और P-MARQ) एम.के. स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी कर रहे हैं, जिन्हें 125-145 सीटें मिलने का अनुमान है. लेकिन TVK का ‘सरप्राइज’ सबसे चौंकाने वाला अनुमान Axis My India का है, जिसने विजय की पार्टी TVK को 98-120 सीटें देकर सबसे बड़ी पार्टी बनने की संभावना जताई है. एआईएडीएमके गठबंधन को कुछ पोल्स में 65-85 सीटें तो Axis My India के पोल में मात्र 22-32 सीटें दी गई हैं. हालांकि, Times Now-JVC ने इस गठबंधन को 128-147 सीटों के साथ बहुमत मिलने का दावा किया है.
विजय (TVK) का ‘फैक्टर’ और रिसॉर्ट पॉलिटिक्स
अभिनेता विजय की पार्टी को युवाओं और पहली बार वोट देने वालों का जबरदस्त समर्थन मिलता दिख रहा है. तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट  से पहले ही TVK ने संभावित ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने महाबलिपुरम के पास एक निजी रिसॉर्ट बुक किया है ताकि जीतने वाले उम्मीदवारों को टूटने से बचाया जा सके.

चेन्नई की सड़कों पर विजय के समर्थकों का हुजूम उमड़ा, डीएमके और एआईएडीएमके के गढ़ों में सेंध

चेन्नई की सड़कों पर इस समय विजय के समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है. ‘थलापति’ के नारों से पूरी राजधानी गूंज रही है. यह चुनाव परिणाम इस बात का प्रमाण है कि तमिलनाडु की जनता अब भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर एक नया विकल्प चाहती थी. 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 का आंकड़ा चाहिए और जिस गति से विजय की सीटें बढ़ रही हैं, वह राज्य में एक बड़े राजनीतिक भूकंप का संकेत है. अगले कुछ घंटों में यह साफ हो जाएगा कि क्या थलापति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे या फिर स्टालिन वापसी करेंगे. लेकिन फिलहाल रुझानों ने उन्हें राज्य का सबसे शक्तिशाली नेता बना दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *