Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मूंगफली की बोरियों से भरे एफसीआई गोदाम में रात को लगी भीषण आग, 33 सौ टन मूंगफली जलने का अनुमान,आठ दमकलों ने रातभर की भारी मशक्कत के बाद आग पर पाया नियंत्रण,आग की लपटें अभी भी रुक-रुक जारी

मूंगफली की बोरियों से भरे एफसीआई गोदाम में रात को लगी भीषण आग, 33 सौ टन मूंगफली जलने का अनुमान,आठ दमकलों ने रातभर की भारी मशक्कत के बाद आग पर पाया नियंत्रण,आग की लपटें अभी भी रुक-रुक जारी

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 9 मार्च । देशनोक में रविवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे करीब रेलवे पुलिया के पास स्थित मूंगफली की बोरियों से भरे  एफसीआई गोदाम में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की गगनचुंबी लपटों से आसपास के लोगो मे दहशत फैल गई। सूचना पर देशनोक पालिका की फायर ब्रिगेड की टीम प्रभारी सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में दमकल के साथ मौके पहुंची ।लेकिन आग की भयाबहता के आगे देशनोक की दमकल नाकाफी साबित होता देख बीकानेर व नोखा से दमकलें बुलाई गई।6 दमकलें बीकानेर से व एक दमकल नोखा से पहुंची।आठ दमकलें व लगभग 50 अग्निशमन कर्मियों की रातभर की भारी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण तो पा लिया लेकिन अभी भी मौके पर आग धधक रही हैं।हवा के झोंखो से आग रुक -रुक धधक रही हैं। देशनोक पुलिस की टीम डीओ हनुमंत सिंह के नेतृत्व में मय जाप्ता मुस्तैद रही।उच्चाधिकारी दूरभाष पर अपडेट लेते रहे लेकिन मौके पर पूरी रात कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।
      रविवार की रात को लगी विकराल आग के कारणों का अभीतक कोई खुलासा नहीं हुआ हैं।आग लगने के एक घण्टे बाद गोदाम मैनेजर मौके पर पहुंचा।इससे पूर्व आग पर काबू पाने के लिए गोदाम का ताला तोड़ गया।दमकल टीमों के साथ स्थानीय लोगों व टेंकरो  ने भी रातभर भरपूर सहयोग किया।
      आमतौर पर ऐसे गोदामों के अंदरूनी भाग में  इलेक्ट्रिक फिटिंग नही होती हैं।ऐसे में बंद गोदाम में आग लगने के कारणों को लेकर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं।लेकिन आधिकारिक तौर आग के कारणों का रहस्यमयी खुलासा होना अभी बाकी हैं।
33 सौ टन मूंगफली जलने का दावा
    मौके पर पहुंचे गोदाम मैनेजर अमर यादव  ने 33 सौ टन मूंगफली जलने का दावा किया हैं।जबकि पुलिस अनुमानित  30 से 35 हजार बोरी मूंगफली जलने की बात  कह रही हैं।एक बोरी में लगभग 30 से 35 किलो  मूंगफली आमतौर पर होती हैं। मूंगफली जलने से हुए नुकसान का वास्तविक पता तो गोदाम की आधिकारिक रिकॉर्ड बुक से ही लग सकता हैं।
टीम अंशुमान सिंह भाटी दिखी सक्रिय
   टीम अंशुमान सिंह भाटी कल शिव मंदिर के पास बड़ी स्क्रीन लगाकर भारत न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देख रही थी।मैच जीतने के बाद जश्न का माहौल था।तभी आग की सूचना आ गई।टीम के देवेंद्र सिंह ने तत्काल देशनोक अग्निशमन प्रभारी सुरेंद्र चौधरी को आग की सूचना दी।साथ ही टीम के सदस्य निरंतर आग पर काबू पाने के हर संभव प्रयास के सहयोग में  जुटी रही।मंदिर प्रन्यास के पूर्व अध्यक्ष मोहन दान व सेंसकरण दान भी अपनी टीम सहित स्थानीय लोगो के साथ मिलकर आग पर काबू पाने प्रयासों में जुटी रही।स्थानीय टैंकर व ट्रैक्टर  भी रातभर आग बुझाने में लगे रहे।
नही हुई कोई जनहानि
    एफसीआई के जिस गोदाम में आग लगी वहां आसपास घना आबादी क्षेत्र हैं।पास ही पेट्रोल पंप हैं।आग की विकरालता से लोगों में दहशत फैल गई। आग की विकरालता का यह आलम रहा कि गोदाम की छत के टीन  सहित बड़ी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। टीनशेड तो राख हो गए। आग की उठती गगनचुंबी लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत इस कदर थी कि रातभर लोग जागते रहे व मां करणी से प्रार्थना करते दिखे।इतनी विशाल व विकराल आग के बावजूद कोई जनहानि नहीं होना किसी चमत्कार से कम नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *