Home » टॉप न्यूज़ » बारहठ शौर्य दिवस: इन क्रांतिकारियों की प्रतिमाओ पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

बारहठ शौर्य दिवस: इन क्रांतिकारियों की प्रतिमाओ पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

अबतक इंडिया न्यूज 23 दिसंबर भीलवाड़ा । कुं. प्रतापसिंह बारहठ सेवा संस्थान शाखा भीलवाड़ा के तत्वावधान में प्रतापसिंह बारहठ रोड़ (सांगानेर रोड़) स्थित त्रिमूर्ति सर्किल पर महान क्रांतिकारी केसर सिंह बारहठ, जोरावर सिंह बारहठ और प्रताप सिंह बारहठ की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। संस्थान प्रतिवर्ष इस दिन को बारहठ शौर्य दिवस के रूप में मनाता है। 23 दिसंबर, 1912 को दिल्ली में लॉर्ड होर्डिंग्स बम कांड हुआ था। बम कांड में मुख्य भूमिका जोरावर सिंह बारहठ और उनके भतीजे प्रताप सिंह बारहठ की थी। कार्यक्रम में नगर निगम की पार्षद मधु शर्मा, संस्थान के पदाधिकारी, श्यामलाल ओझा, सत्यनारायण शर्मा, सत्यनारायण श्रोत्रिय, ओमप्रकाश पारीक, मदनलाल छीपा, प्रभाकर चतुर्वेदी, डॉ. राजेन्द्र छीपा, राजकुमार, गोपाल, राकेश, बंशीलाल, दीनदयाल जोशी आदि उपस्थित थे। डॉक्टर कैलाश पारीक, अध्यक्ष संस्थान ने बारहठ बंधुओं के जीवन-चरित्र एवं उनके क्रातिकारी कार्यों व बलिदानों का परिचय दिया।

भीलवाड़ा संवाददात- पंकज पोरवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में