अबतक इंडिया न्यूज 16 अक्टूबर जोधपुर । गुरुवार को जोधपुर में दो दिन के अल्प प्रवास पर जोधपुर आऐ श्री परमहंस परिव्राजकाआचार्य श्रोत्रिय तपो ब्रह्मनिष्ट अनंत श्रीविभूषित जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने आज गुरुवार को अपने नन्हें सेवक जोधपुर के सोढों की ढाणी निवासी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में इतिहास रचने वाले एवं बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मुंबई के शिवा पावर प्रोडक्शन एवं खुसरो फिल्म के चर्चित बाल अभिनेता सिद्धार्थ सिंह सोलंकी को गुरुवार को विशेष तौर से भारत समन्वय धाम में बुलवाकर बिना प्रोटोकॉल के सिद्धार्थ के सिर पर हाथ रख कर लंबी उम्र के साथ ही भविष्य में सफलता का आशीर्वाद प्रदान करते हुऐ सिद्धार्थ को माला पहनाकर कर एवं कमल पुष्प देकर उत्सावर्धन करते हुऐ सदैव भगवत कृपा की शुभाशीष प्रदान की । सिद्धार्थ ने भी गुरु हरि स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के सुन्दर श्री चरण कमलों में ऋतु पुष्प अर्पित कर माला पहनाकर दंडवत प्रणाम करते हुऐ स्वामी जी का अभिवादन किया इस शुभ अवसर पर सिद्धार्थ ने कहां की मुझे आज इन्द्रलोक का अहसास हुआ ऐसा प्रतीत हुआ । मुझे पिछले दो साल से स्वामी जी के आशीर्वाद का इन्तजार था । आज स्वामी जी ने तो मुझे आशिर्वाद से भी बढ़कर कुछ और ही दे दिया जिसका में बयान नहीं अहसास कर सकता हूं। इस मौके पर अति गणमान्य लोगो के साथ सन्त वृन्द उपस्थित थे ।








