अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 28 सितम्बर। शिक्षा विभाग परीक्षाओं के पंजीयक कार्यालय द्वारा सोमवार को डीएलएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2026 का परिणाम जारी किया गया।
पंजीयक कार्यालय के सहायक निदेशक दिनेश कुमार आचार्य ने बताया कि प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा (डीएलएड) प्रथम वर्ष परीक्षा का आयोजन 30 जून से 11 जुलाई तक किया गया था। इस परीक्षा में सम्मिलित नियमित श्रेणी के परिक्षार्थियों का परिणाम सोमवार को पंजीयक श्री शीशराम कुलहरि द्वारा जारी किया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 24 हजार 727 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया गया है। इनमें से 22 हजार 571 उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। वहीं 1 हजार 810 प्रोन्नत/सशर्त प्रोन्नत तथा 346 अनुत्तीर्ण रहे हैं। सभी परीक्षार्थी अपना परिणाम स्वयं की लागइन आईडी से डीएलएड एग्जाम पोर्टल पर आॅनलाइन देख सकते हैं।












