Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर में 45 वीं राजस्थान स्टेट जूनियर और मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित

बीकानेर में 45 वीं राजस्थान स्टेट जूनियर और मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित

अबतक इंडिया न्यूज 30 अप्रैल बीकानेर। जिला पावरलिफ्टिंग ऑर्गेनाइजिंग कमेंटी के तत्वावधान में स्व नागेश सिंह ओर स्व यष्टिका आचार्य की स्मृति में 45 वीं राजस्थान स्टेट जूनियर और मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर में 25 से 27 अप्रैल तक किया गया।आयोजक आशीष ओझा ने बताया कि राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं मास्टर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान भर से 300 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और टीम ने सब-जूनियर व जूनियर वर्ग में चैंपियनशिप अपने नाम की।

सब-जूनियर बालक वर्ग में स्वर्ण पदक यशवर्धन पुरोहित,मयंक व्यास और श्रीकांत बिस्सा ने हासिल किए। वहीं रजत पदक रणजीत मंडल,दीपक आचार्य,पार्थ जवर और गिरराज उपाध्याय के नाम रहे।जूनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक ससांक रंगा ने प्राप्त किया।रजत पदक चिराग शर्मा के नाम रहा,जबकि कांस्य पदक गौरव स्वामी,दुर्गेश सोलंकी,मयंक शर्मा और नितेश स्वामी ने हासिल किए।सब-जूनियर बालिका वर्ग में प्रियांसी ओझा,प्रतिज्ञा रंगा,चंचल भारती,ममता चावरिया,सिद्धि कुमारी पांडे,कशिश बण,रिद्धिमा बेलवान और अवनी पुरोहित ने स्वर्ण पदक जीते,जबकि रजत पदक सुचित्रा नाई के नाम रहा।जूनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक भूमिका सारस्वत,संध्या बिस्सा और कोमल बिश्नोई ने हासिल किए।रजत पदक सुवानी शर्मा के नाम रहा,जबकि कांस्य पदक श्वेता कंवर भाटी और वेदही शर्मा ने प्राप्त किया।मास्टर्स वर्ग में भी बीकानेर के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन शानदार रहा। मास्टर्स-1 वर्ग में स्वर्ण पदक गजेन्द्र सिंह पंवार,गिरिराज व्यास,राकेश पुरोहित और हंसराज किराडू ने हासिल किए,जबकि रजत पदक विष्णु सोनी और अजय खत्री के नाम रहे। मास्टर्स-2 वर्ग में स्वर्ण पदक अरविंद कुमार व्यास,विक्रम सिंह चौहान और शिव कुमार व्यास ने प्राप्त किए। वहीं मास्टर्स-3 वर्ग में स्वर्ण पदक हुलाश चंद व्यास और महेश चंद्र महात्मा ने अपने नाम किए।बीकानेर टीम के शानदार प्रदर्शन पर बद्री प्रसाद ओझा,सुशील व्यास,सुनील व्यास,किशन बिस्सा,भुवनेश व्यास,पियूष सोढ़ी,रवि छंगाणी,नारायण ओझा,जयशंकर ओझा और अविनाश व्यास ने प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *