अबतक इंडिया न्यूज 28 जून देशनोक। देशनोक थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। पलाना-जेगला रोड पर स्थित एक तालाब में दो बच्चों के डूबने का समाचार मिला है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।एक बच्चे को रेस्क्यू कर लिया गया हैं जबकि दूसरे बच्चे की मौत हो गई ।
मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे की इत्तला मिलते ही देशनोक पुलिस टीम और रेस्क्यू दल तुरंत मौके पर पहुंचे।
एक बच्चे का रेस्क्यू:
गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्चे को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका तुरंत चिकित्सकीय निरीक्षण किया गया है।
दूसरे बच्चे की मौत : तालाब में डूबे दूसरे बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।SHO सुमन शेखावत ने बताया कि कड़ी मशक्कत के दूसरा बच्चा रेस्क्यू किया गया हैं ,लेकिन जीवित नहीं बचाया जा सका ।मृतक बच्चे का शव देशनोक सीएचसी के मोर्चरी रूम में रखवाया जायेगा ।
मौके पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
हादसे की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद पलाना और जेगला सहित आस-पास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। हर कोई दूसरे बच्चे के सुरक्षित मिलने की दुआ कर रहा है।लेकिन बच्चा रेस्क्यू तो हुआ लेकिन जिंदा नहीं बचाया जा सका । बच्चे तालाब के पास कैसे पहुंचे, इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
(पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ…)











