अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 19 जुलाई । देशनोक स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री करणी धाम में कल यानी 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को एक भव्य धार्मिक और सामाजिक चेतना के कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। गौकथा वाचक, माँ करणी जी के अनन्य उपासक और परम पूज्य ग्वाल संत गोपालाचार्य गोपालानंद सरस्वती महाराज कल श्री करणी धाम, देशनोक पधार रहे हैं। उनके इस पावन प्रवास के दौरान श्री करणी गौशाला में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान सभा’ का विशेष आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण:
-
दिनांक: 20 जुलाई 2026 (सोमवार),समय: दोपहर 12:00 बजे से ,स्थान: श्री करणी गौशाला, देशनोक, बीकानेर (राजस्थान)
गौ माता के संरक्षण का संकल्प
इस पावन अवसर पर आयोजित ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का मुख्य उद्देश्य गौ माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के प्रति समाज को जागरूक करना है। आयोजकों द्वारा सभी गौभक्तों और धर्मप्रेमी बंधुओं को इस पुण्य अभियान में सपरिवार सम्मिलित होने और पूज्य महाराज श्री के दिव्य सान्निध्य तथा वचनों का लाभ उठाने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।












