अबतक इंडिया न्यूज 19 जुलाई देशनोक । देशनोक में करणी माता मंदिर व शिव मंदिर के पास फ़ास्ट फ़ूड रेहड़ी-गाड़ो वाली की तादाद निरंतर बढ़ रही हैं। इन रेहड़ी-गाड़ो पर धड़ल्ले से प्रतिबंधित प्लास्टिक व प्लास्टिक उत्पादों का इस्तेमाल किया जा रहा हैं।पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा पात्र लगाने के बावजूद इन
रेहड़ी-गाड़ो वालो द्वारा कचरा सड़क पर फेंक दिया जाता हैं जिससे धार्मिक स्थल के आसपास गंदगी फैल रही हैं।यह केवल आस्था पर नहीं धार्मिक स्थलों की पवित्रता पर भी चोट हैं ।
एक ओर जहां स्थानीय पालिका प्रशासन सफाई व्यवस्था सुधार की मुहिम को गति देने में जुटी वहीं ऐसे लोग इस मुहिम को बिगाड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। आखिर स्थानीय प्रशासन ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा ..?
आमजन को भी स्वच्छता को लेकर अपनी भूमिका अदा करनी होगी । केवल प्रशासन को शिकायत करने मात्र से ही हमारी जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती हैं । हमें भी कचरा पात्र में कचरा डालने की आदत डालनी होगी ।











