Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » राजस्थान में रूठा मॉनसून कब होगा मेहरबान ,जानिए लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में रूठा मॉनसून कब होगा मेहरबान ,जानिए लेटेस्ट अपडेट

अबतक इंडिया न्यूज 19 जुलाई । राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार कमजोर बना हुआ है. इसके चलते कई हिस्सों में शुष्क मौसम होने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है. फिलहाल, बारिश के लिए प्रदेशवासियों को कुछ और दिन इंतजार करना होगा. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में परिवर्तित हो चुका है. मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, करनाल और रांची से होकर गुजर रही है. रविवार (19 जुलाई) 15 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों के दौरान बसवा (दौसा) में 32 एमएम (मिलीमीटर) बारिश हुई. अलवर, धौलपुर, बूंदी और कोटा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई.

पूर्वी राजस्थान में जल्द होगी बारिश

अधिकांश भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियां अगले दो-तीन दिन जारी रहेंगी. हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में 21 जुलाई से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

इस सप्ताह  से जोर पकड़ेगा मानसून 

मानसून के अगले सप्ताह तक दोबारा जोर पकड़ने और कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है. आगामी 22-23 जुलाई से राज्य के पश्चिमी व मध्य भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. जबकि 23 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर-बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *