Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर तंज, ‘विधायक की मंत्री नहीं सुन रहे, मंत्री की मुख्यमंत्री नहीं सुन रहे हैं, सीएम की कोई नहीं’

टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर तंज, ‘विधायक की मंत्री नहीं सुन रहे, मंत्री की मुख्यमंत्री नहीं सुन रहे हैं, सीएम की कोई नहीं’

अबतक इंडिया न्यूज 26 अप्रैल । राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार को प्रतापगढ़ पहुंचे. इस दौरान धरियावद में कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक ली. इसके बाद प्रतापगढ़ के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में मनरेगा बचाओ के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया. मीडिया से बातचीत में जूली ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण गरीब और आदिवासी बच्चों की मौत हो रही है, लेकिन सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं है.

‘सुध लेने नहीं पहुंचा कोई मंत्री’

टीकाराम जूली ने प्रतापगढ़ जिले में चिकित्सा व्यवस्थाओं की स्थिति बेहद खराब है. खास तौर पर धरियावद इलाके में चिकित्सकों की कमी से जो मोतें हो रही हैं, वह चिंताजनक है. गरीब और आदिवासी बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं. उनको उचित उपचार नहीं मिल रहा है. सरकार का कोई मंत्री और भाजपा का कोई पदाधिकारी उनकी सुध लेने अभी तक नहीं पहुंचा.

प्रदेश में जनता ने सरकार चुनी थी तो सोचा था सरकार जनता के लिए काम करेगी, लेकिन यहां सभी अपने धंधों में लगे हुए हैं. कार्यकर्ताओं की विधायक नहीं सुन रहे हैं. विधायक की मंत्री नहीं सुन रहे हैं, मंत्री की मुख्यमंत्री नहीं सुन रहे हैं और मुख्यमंत्री की कोई नहीं सुन रहा है. यहां केवल अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों के लिए बनी थी, लेकिन इस डबल इंजन की सरकार ने मनरेगा को खत्म कर रोजगार कम करने का काम किया है.

केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप 

इसके नाम को बदलकर 65% काम कम कर दिया है, श्रमिकों को भुगतान नहीं हो रहा है. बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. यह संस्थाएं उनके टूल के रूप में काम कर रही हैं. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की भाषा देश की जनता सुन रही है. हिंदू और मुसलमानों के बीच खाई पैदा करने का काम किया जा रहा है, प्रतापगढ़ पहुंचने पर टीकाराम जूली का इसके पहले जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *