अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 11 मई। जिला कलक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में पंच गौरव कार्यक्रम के कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।
इस दौरान आयुक्त नगर निगम, उपवन संरक्षक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, कृषि विस्तार, जिला परिषद, कृषि विपणन बोर्ड, पर्यटन विभाग, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, कोषाधिकारी जिला कोष कार्यालय, जिला खेल अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देशनोक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मपाल सिंह खीचड़ ने दी।










