अबतक इंडिया न्यूज 2 अगस्त बीकानेर। विप्र फाउंडेशन बीकानेर जोन 1B (युवा प्रकोष्ठ) की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक सरदारशहर में युवा प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्र एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:
- कार्यकारिणी विस्तार: शीघ्र ही युवा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी तथा तहसील स्तर तक संगठन का विस्तार कर युवा टीमों का गठन होगा।
- सदस्यता अभियान: विप्र समाज के युवाओं को जोड़ने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
- करियर काउंसलिंग व प्रतिभा सम्मान: जोन के प्रत्येक जिले में युवाओं के लिए ‘विप्र करियर काउंसलिंग’ और समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ‘विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित किए जाएंगे।
युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पीपलवा का हुआ अभिनंदन:

बैठक के दौरान बीकानेर निवासी युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा का सरदारशहर, सालासर एवं सुजानगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा शॉल व दुपट्टा ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें नवीन दायित्व की शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास जताया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:
बैठक में राजगढ़ से प्रदेश संगठन महामंत्री भरत शर्मा, सरदारशहर से हेमेंद्र पारीक व मदन मिश्र, सालासर से दीपक कौशिक, सुजानगढ़ से विश्वदीपक काछवाल, चूरू जिलाध्यक्ष विद्याधर नाथोलिया तथा राजगढ़ से मनोज कुमार शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











