अबतक इंडिया न्यूज 2 जुलाई देशनोक / बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) बीकानेर के नवनियुक्त प्रवक्ता संजय गोयल (देशनोक) का बीकानेर देहात प्रवक्ता बनने के बाद प्रथम बार पूगल रोड स्थित तोलाराम सियाग के जनसेवा केंद्र पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गोयल का साफा पहनाकर एवं सूत की माला समर्पित कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें विशेष अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय गोयल अपनी इस नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और कुशलता से निर्वहन करेंगे। उनके इस पद पर मनोनयन से देहात क्षेत्र में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, भागीरथ सियाग, देवेंद्र सांखला, अंकित कच्छावा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।











