Home » खेल » पूर्व कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अदालत ने किया बरी,

पूर्व कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अदालत ने किया बरी,

Brijbhushan Sharan Singh

अबतक इंडिया न्यूज 3 अगस्त दिल्ली । हरियाणा की महिला पहलवान विनेश फोगाट समेत अन्य के साथ यौन शोषण मामले में कुश्ती फेडरेशन के चेयरमैन और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण को दिल्ली की एक अदालत ने बरी कर दिया है. इस पर अब पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया का रिएक्शन आया है. उन्होंने  मीडिया से कहा  कि वह मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे.

दरअसल दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया है. इस पर सोनीपत के पूर्व ओलंपिक पद विजेता बजरंग पुनिया ने फोन पर कहा कि वह मामले को लेकर अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे. फिलहाल वह दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

सोमवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) अश्विनी पंवार ने भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव तोमर को बरी कर दिया. छह महिला पहलवानों की ओर से दर्ज कराए गए मामले में अंतिम बहस पूरी होने के बाद दो जुलाई को अदालत ने आदेश तीन अगस्त के लिए सुरक्षित रख लिया था. मई 2024 में, अदालत ने  बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आपराधिक धमकी देने का आरोप तय करने का आदेश दिया था. हालांकि, छह महिला पहलवानों में से एक की शिकायत के मामले में उन्हें बरी कर दिया गया था. दिल्ली पुलिस ने छह बार सांसद रहे सिंह के खिलाफ 15 जून को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था.

गौर रहे कि जून 2023 में दिल्ली पुलिस ने इस केस में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. पूरे घटनाक्रम में 6 महिला पहलवानों ने शिकायत दर्ज करवाई थी. मामले को लेकर जंतर मंतर पर भी काफी बवाल हुआ था. बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट लगातार इस मामले में मुखर रहे. अभी विस्तृत आदेश का इंतजार है.
लटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें abtakindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *