अबतक इंडिया न्यूज 5 अगस्त देशनोक। पीएम श्री करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक में बुधवार को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के तत्वावधान में मानक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय में संचालित मानक क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम विद्यालय के मानक क्लब प्रभारी श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के 31 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शक्ति प्रसन्न बिट्ठू ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करने से उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित उत्पाद प्राप्त होते हैं। उन्होंने छात्रों को आईएसआई (ISI) मार्क, बीआईएस प्रमाणन चिन्ह तथा हॉलमार्क की उपयोगिता समझाते हुए एक जागरूक उपभोक्ता बनने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
- प्रथम स्थान: सावंत दान
- द्वितीय स्थान (संयुक्त): भरत जोशी, भैरव सिंह बारठ एवं अशोक दान
- तृतीय स्थान: करणी प्रताप भार्गव
संस्था प्रधान द्वारा विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।










